सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two day national conference organized at JC Bose University

Faridabad News: जेसी बोस विवि में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Two day national conference organized at JC Bose University
विज्ञापन
देशभर से जुटेंगे शिक्षाविद, शोधार्थी एवं मीडिया विशेषज्ञों द्वारा होगा विचार-विमर्श
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से 17 और 18 मार्च को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन किया जाएगा। इसका प्रमुख विषय डिजिटल युग में मीडिया, समाज और सार्वजनिक विमर्श रहेगा। इसके उद्घाटन सत्र में केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब के कुलगुरु प्रो. राघवेंद्र तिवारी और पद्मश्री आलोक मेहता विशिष्ट तिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। सत्र की अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार करेंगे।

सम्मलेन में देशभर के 15 विश्वविद्यालयों के कुलपति, नीति निर्माता और मीडिया क्षेत्र के अनुभवी व्यक्तित्व शामिल होंगे। सम्मेलन में दो दिन तक सात तकनीकी सेशन और पांच चर्चा सत्र के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर गहन मंथन करेंगे। विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि यह आयोजन वर्तमान संदर्भ में मीडिया की बदलती गतिशीलता को समझने और नैतिक डिजिटल परिदृश्य तैयार करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पवन सिंह ने बताया कि आज के दौर में डिजिटल मीडिया हमारे जीवन के हर पहलू को प्रभावित कर रहा है। दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में विद्वान, विशेषज्ञों और मीडिया क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा, जहां गलत सूचना, एआई के नैतिक उपयोग और सार्वजनिक विमर्श में आ रहे बदलावों जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन के अध्यक्ष और विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पवन सिंह ने विश्वास जताया कि इस विमर्श से तकनीकी पूर्वाग्रहों और सूचना के गलत प्रसार जैसी चुनौतियों के नवाचारी समाधान निकलेंगे। सम्मलेन के सह संयोजक डॉ.राहुल आर्य, डॉ. सोनिया हुड्डा और डॉ.अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि दो दिवसीय सम्मेलन में उद्घाटन एवं समापन सत्र के अतिरिक्त कुल सात तकनीकी सत्र एवं पांच चर्चा सत्र होंगे। इसके अतिरिक्त, सांस्कृतिक संध्या में निरामयम क्लब द्वारा संगीतमीय योग प्रस्तुति, नटराज क्लब द्वारा भांगड़ा नृत्य और राष्ट्रीय विचारों से ओतप्रोत काव्य पाठ से सराबोर कवि सम्मेलन का आयोजन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed