सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   No strictness on black marketing of domestic gas

Faridabad News: घरेलू गैस की कालाबाजारी पर सख्ती नहीं

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
No strictness on black marketing of domestic gas
विज्ञापन
-एजेंसी संचालक कर रहे मनमानी, रिफिलिंग को लेकर अफरा-तफरी का माहौल
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। शहर की स्थानीय गैस एजेंसी इन दिनों प्रशासन की अनदेखी और कर्मचारियों की मनमानी के चलते विवादों के घेरे में है। क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडरों की रिफिलिंग को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है, जबकि असलियत यह है कि एजेंसी के पास गैस की सप्लाई पहले की तरह सामान्य है। बावजूद इसके, एजेंसी में बैठे कुछ स्थानीय कर्मचारी फर्जी बुकिंग और कालाबाजारी के खेल को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं।
आलम यह है कि क्षेत्र के दर्जनों उपभोक्ताओं के मोबाइल पर बिना बुकिंग के ही सिलेंडर रिफिल होने के मैसेज आ रहे हैं। कई मामलों में तो उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिला ही नहीं, लेकिन मोबाइल के नंबर पर उनकी डिलीवरी के मैसेज आ रहे है। यह खेल लंबे समय से चल रहा है, जिससे आम उपभोक्ता परेशान है और उसे ऊंचे दामों पर बाहर से सिलिंडर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी पर सिलिंडर अफरा तफरी का माहौल है लेकिन बाहर दुकानों पर 1800 रुपये में सिलिंडर खुलेआम बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अधिकारियों की चुप्पी पर उठे सवाल :

हैरानी की बात यह है कि स्थानीय खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी इस पूरे घटनाक्रम से अनजान नहीं हैं। शहर के भाजपा नेता ने इस गंभीर मुद्दे को लेकर जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की अधिकारी सीमा शर्मा से भी पिछले दिनों शिकायत की थी। भाजपा नेता ने एजेंसी के रिकॉर्ड की जांच करने और कालाबाजारी रोकने की गुहार लगाई थी, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी विभाग की नींद नहीं खुली है। अब तक एजेंसी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न होना विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े कर रहा है।
----------------
बोले लोग :
स्थानीय निवासी मुजीबुर्रहमान, माया शर्मा, उस्मान, सरोज, खेमचंद आदि का कहना है कि एजेंसी में चल रहा यह फर्जीवाड़ा न केवल उपभोक्ताओं का शोषण कर रहा है, बल्कि प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति की भी धज्जियां उड़ा रहा है। माया शर्मा ने बताया कि एजेंसी पर नियुक्त कर्मचारी उनके कनैक्शन पर अपने आप बुकिंग कर देते है। 15 मार्च को ऐसे ही सिलेंडर की बुकिंग की दो घंटे बाद उनके मोबाइल पर डिलवरी का मैसेज भी आ गया। इतना ही नहीं इसी बुकिंग पर दूसरे दिन भी डिलीवरी का मैसेज आया। एजेंसी में बैठे कर्मचारी इस बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे है।

--------------

घरेलू गैस की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी, उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए सोमवार को भी एजेंसी का निरीक्षण किया गया है। अगर कहीं से कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो विभाग की टीम छापेमारी कर ऐसे दुकानदारों पर सख्त कार्यवाही करेगी।

- अजीज, निरीक्षक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, पुन्हाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed