सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The body of a young man was found hanging in a hotel under suspicious circumstances

Hapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव होटल में फंदे पर लटका मिला, 26 नवंबर से था घर से लापता

अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 18 Mar 2026 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस के अनुसार मोहित (20) पुत्र धनीराम निवासी ग्राम इदूर थाना फर्रुखपुर जनपद बहराइच का शव बुधवार सुबह होटल पर बने बांस के झोपड़े में गमछे के सहारे लटका मिला।

The body of a young man was found hanging in a hotel under suspicious circumstances
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर स्थित नए बाईपास पर एक होटल में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार मोहित (20) पुत्र धनीराम निवासी ग्राम इदूर थाना फर्रुखपुर जनपद बहराइच का शव बुधवार सुबह होटल पर बने बांस के झोपड़े में गमछे के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दी गई, जिस पर उसके भाई शिवशंकर ने बताया कि मोहित 26 नवम्बर से घर से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की सूचना पहले ही पुलिस को दी गई थी। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed