{"_id":"69ba63ed7d61c4475e0a6946","slug":"a-man-died-after-being-hit-by-a-speeding-vehicle-on-the-new-highway-near-ganga-expressway-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:06 PM IST
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिंभावली थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के निकट नए हाईवे पर एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, जरीफ अहमद (50) पुत्र रसीद अहमद निवासी ग्राम सिकरिया थाना नौगांवा सादात जिला अमरोहा किसी कार्य से गांव से दिल्ली जा रहे थे।
Trending Videos
रास्ते में गंगा एक्सप्रेसवे के पास उन्होंने अपनी कार साइड में खड़ी कर दी और लघुशंका के लिए नीचे उतरे इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक कैन्टर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही केंटर चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।