{"_id":"6a36d912cd88af0d26016477","slug":"two-people-fall-victim-to-a-telegram-link-scam-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72833-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कस्टमर केयर और टेलीग्राम लिंक के झांसे में आए दो लोग, दो लाख की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कस्टमर केयर और टेलीग्राम लिंक के झांसे में आए दो लोग, दो लाख की साइबर ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-इंस्टामार्ट का फर्जी अधिकारी बनकर बुजुर्ग से रुपये ठगे, टेलीग्राम लिंक खोलते ही युवक के खाते से रुपये निकले
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ठगी करने और टेलीग्राम लिंक के जरिए बैंक खातों से रकम निकालने के दो अलग-अलग मामलों में साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों मामलों में पीड़ितों से करीब दो लाख रुपये की साइबर ठगी की गई है।
फरीदाबाद के सेक्टर-7डी निवासी वरिष्ठ नागरिक महासिंह सिंघल ने शिकायत में बताया कि उन्होंने दो जून को इंस्टामार्ट से सामान मंगाया था। कुछ सामान वापस करने के लिए उन्होंने गूगल पर कस्टमर केयर नंबर खोजा और वहां मिले नंबर पर उन्होंने संपर्क किया। कुछ देर बाद एक व्यक्ति ने खुद को इंस्टामार्ट कस्टमर केयर अधिकारी बताकर व्हाट्सएप कॉल की। आरोपी ने रिफंड का झांसा देकर स्क्रीन शेयर करवाई और यूपीआई प्रक्रिया के नाम पर खाते से 98,763 रुपये उड़ा दिये। पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
वहीं सेक्टर-20बी कृष्णा कॉलोनी निवासी हिमेश अली ने पुलिस को बताया कि 17 मई को उन्हें टेलीग्राम पर एक लिंक मिला। लिंक खोलने और जानकारी भरने के बाद उनके मोबाइल में संदिग्ध गतिविधियां शुरू हो गईं। अगले दिन उन्हें पता चला कि उनके दो बैंक खातों से उनकी जानकारी के बिना अलग-अलग यूपीआई ट्रांजेक्शन के माध्यम से 1.01 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में 19 जून को इस संबंध में भी प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।