सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two workers died of suffocation while cleaning sewers.

Faridabad News: सीवर सफाई के दौरान दम घुटने से दो कर्मियों की मौत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two workers died of suffocation while cleaning sewers.
विज्ञापन
बीपीटीपी और संबंधित स्टेट प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Trending Videos






प्राणायाम सोसाइटी के पास बीपीटीपी की सड़क पर काम के दौरान हुई घटना



रातभर घर नहीं लौटने पर सुबह तलाश में मिले शव





संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। सेक्टर-84 स्थित प्राणायाम सोसाइटी के पास शनिवार शाम करीब छह बजे सीवर लाइन की सफाई के दौरान खेड़ी कला निवासी 45 साल के राजेंद्र और 50 साल के सुनील की दम घुटने से मौत हो गई। दोनों बीपीटीपी के कर्मचारी थे। इस मामले में पुलिस ने बीपीटीपी और संबंधित स्टेट प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



सुनील और राजेंद्र देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रविवार सुबह मौके पर पहुंचने पर मैनहोल के पास उनकी साइकिल और मोटरसाइकिल खड़ी मिली। सीवर लाइन में अंदर देखने पर दोनों बेसुध हालत में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची बीपीटीपी थाना पुलिस ने दोनों को बाहर निकलवाकर बीके अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। प्रारंभिक जांच में जहरीली गैस के कारण दम घुटने की आशंका जताई गई है। पुलिस जांच अधिकारी धमेंद्र ने बताया कि बीपीटीपी और संबंधित स्टेट प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed