सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vaidehi and Vihaan won gold, Jitesh got bronze

Faridabad News: वैदेही और विहान ने जीता स्वर्ण, जितेश को मिला कांस्य

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Vaidehi and Vihaan won gold, Jitesh got bronze
वैदेही और विहान ने जीता स्वर्ण, जितेश को मिला कांस्य। स्त्रोत कोच
विज्ञापन
-जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। डबुआ क्षेत्र में रविवार को आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शहर के उभरते खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु और भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल पदक जीते, बल्कि आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी दावेदारी भी मजबूती से पेश की।

बालिका वर्ग में वैदेही गुप्ता ने अंडर-14 आयु वर्ग के 42 किलोग्राम भारवर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। उनकी तकनीक और फुर्ती की कोच और दर्शकों ने जमकर सराहना की। वहीं बालक वर्ग में भी शहर के विहान अरोड़ा ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। 45 किलोग्राम भारवर्ग में कड़े मुकाबले के बीच जितेश ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तीनों खिलाड़ियों की सफलता ने उन्हें राज्य स्तरीय चयन की दौड़ में सबसे आगे खड़ा कर दिया है। कोच और खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन इसी तरह जारी रहा तब वे राज्य स्तर पर भी फरीदाबाद का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed