सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman dies after house projecting ledge collapses while she was heading to bathroom

बाथरूम जाते समय आई मौत: महिला के अंदर दाखिल होते ही अचानक भरभराकर गिरा छज्जा, मलबे में दबने से हुई मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Wed, 10 Jun 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
सार

बल्लभगढ़ के हरि विहार में बुधवार सुबह मकान का छज्जा गिरने से 55 वर्षीय जयवती की मौत हो गई। वह बाथरूम में थीं जब छज्जा भरभराकर गिरा और मलबे में दब गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Woman dies after house projecting ledge collapses while she was heading to bathroom
छज्जा गिरने से महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के सुभाष कॉलोनी के हरि विहार इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर जाने से महिला मलबे के नीचे दब गई। हादसा उस समय हुआ जब वह सुबह शौच के लिए छज्जे पर बने बाथरूम में गई थीं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

हरि विहार निवासी जयवती (55) बुधवार सुबह करीब छह बजे घर की ऊपरी मंजिल पर बने बाथरूम की ओर गई थीं। जैसे ही वह बाथरूम में दाखिल हुईं, अचानक बाथरूम वाला हिस्सा और उससे जुड़ा छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया। छज्जे के साथ महिला भी नीचे आ गिरी और भारी मलबे के नीचे दब गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की तेज आवाज सुनकर परिवार के सदस्य और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने स्थानीय स्तर पर राहत कार्य शुरू करते हुए मलबा हटाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद जयवती को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

मृतका की बेटी संगीता ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों के कारण वह और उसकी दोनों बहनें अपनी मां के पास आई हुई थीं। परिवार पहले ही अपने पिता को खो चुका है और अब इस हादसे ने परिवार को एक और बड़ा झटका दिया है। घर में अब केवल एक भाई हरेन्द्र ही बचा है। अचानक हुए इस हादसे से परिजन गहरे सदमे में हैं।

घटना की सूचना मिलने पर आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया। पुलिस  प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मकान के जर्जर हिस्से के गिरने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed