सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women's relay race trials will be organized again

Faridabad News: दोबारा आयोजित किए जाएंगे महिला रिले रेस के ट्रायल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Women's relay race trials will be organized again
विज्ञापन
महिला खिलाड़ी कम होने का कारण हरियाणा एथलेटिक्स ने लिया फैसला
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। रविवार को पानीपत के सिवाह स्टेडियम में नेशनल ओपन रिले चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की रिले टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया था। ट्रायल में फरीदाबाद के 10 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी जगह टीम में सुनिश्चित करने के लिए दम दिखाया था। इनमें अधिकतर पुरुष और कुछ महिला खिलाड़ी थीं। अलग-अलग जिलों से आए खिलाड़ियों मेें अधिकतर में कमोबेश ऐसी ही स्थिति थी। इस कारण हरियाणा एथलेटिक्स ने महिला खिलाड़ियों के लिए एक बार और ट्रायल आयोजित करने का फैसला किया है।

ट्रायल में विशेष रूप से सीनियर महिला खिलाड़ियों की भागीदारी बेहद कम रही थी। यही कारण है कि अब सीनियर वर्ग की महिलाओं को एक और मौका देने के लिए हरियाणा एथलेटिक्स ने एक फॉर्म जारी किया है। उस फॉर्म को भरने के बाद सीनियर महिला खिलाड़ी ट्रायल दे सकेंगी। इनमें जो महिला ट्रायल दे चुकी हैं, उन्हें भी दोबारा से ट्रायल देने होंगे। जिले की 10 से अधिक सीनियर रिले रेस की खिलाड़ी अब दोबारा ट्रायल दे सकती हैं, जो कि पहले किन्हीं कारणों से पानीपत नहीं जा पाई थी। फरीदाबाद निवासी और हरियाणा एथलेटिक्स के आधिकारिक सदस्य कुलदीप ठाकुर ने बताया कि 100 मीटर और चार सौ मीटर के ट्रायल दोबारा आयोजित किए जा रहे हैं। हालांकि, यह किस दिन आयोजित किए जाएंगे, इस पर अब तक जानकारी सामने आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed