{"_id":"61d82f811b0910288d30c5fe","slug":"workers-started-migrating-due-to-fear-of-lockdown-faridabad-news-noi6256004130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद के डर से मजदूर करने लगे पलायन, दिल्ली में लगाया गया है साप्ताहिक लॉकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद के डर से मजदूर करने लगे पलायन, दिल्ली में लगाया गया है साप्ताहिक लॉकडाउन
विज्ञापन
घर जाने के लिए आरक्षण केन्द्र पर टिकट बुक करवाते।
- फोटो : Faridabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फरीदाबाद। दिल्ली में लगने वाले साप्ताहिक लॉकडाउन से औद्योगिक नगरी के मजदूरों में डर बैठ गया है। समय रहते घर पहुंचने के लिए बस की टिकट तो कोई ट्रेन में रिजर्वेशन कराने में लगा हुआ है। उनका कहना है कि कोरोना का मामला जिस तरह से बढ़ रहा है, उन्हें डर है कि कहीं जिले में भी लॉकडाउन न लग जाएं। ऐसे में पहले ही गांव जा रहे हैं।
फरीदाबाद को देश में एक बड़े औद्योगिक शहर में गिना जाता है। जिले में छह लाख से अधिक मजदूर एवं कर्मचारी हैं। इनमें से अधिकांश उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश आदि राज्यों के हैं। मजदूरों का कहना है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई जगहों पर उन्हें काम पर आने से मना कर दिया गया है। इसके अलावा डर है कि अगर लॉकडाउन लगा तो पिछली बार की तरह शहर में फंस जाएंगे। इसलिए समय रहते घर जाना मुनासिब समझ रहे हैं।
गांव जाना चाह रहे हैं। इसलिए ओल्ड फरीदाबाद स्थित रिजर्वेशन सेंटर पर ट्रेन में टिकट आरक्षित कराने आए हैं। यहां भी लॉकडाउन लग सकता है। - कमला पंत, निवासी, टीकमगढ़ मध्यप्रदेश
लॉकडाउन के डर से गांव जाने के लिए ट्रेन की टिकट बनवाने पहुंचा हूं। पिछली बार पैदल ही गांव जाना पड़ा था। वहीं, काम नहीं मिलने से आर्थिक तंगी आ जाएगी। - मुलायम, झांसी उत्तर प्रदेश
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X