पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth dies under suspicious circumstances in Faridabad Sector-4

फरीदाबाद: शराब ठेके के पास युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Mon, 06 Jul 2026 12:30 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 06 Jul 2026 12:30 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in Faridabad Sector-4
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद के सेक्टर-4 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शराब के ठेके के पास रविवार रात 38 वर्षीय युवक प्रभात गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पैसों के लेनदेन के विवाद में चार से पांच लोगों ने मिलकर प्रशांत की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतक के भाई विकास के अनुसार, प्रशांत का चावला कॉलोनी स्थित माहेश्वरी कम्युनिकेशन के संचालक शिवम के साथ पैसों का लेन-देन था। रविवार शाम प्रभात अपने पैसे मांगने के लिए शिवम के पास गया था। आरोप है कि शिवम उसे सेक्टर-4 स्थित शराब के ठेके के पास ले गया, जहां दोनों ने शराब पी। इसके बाद पैसों को लेकर विवाद हो गया और शिवम सहित चार-पांच लोगों ने प्रभात के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि प्रभात के शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान थे। उन्होंने शिवम, प्रीतम और बालाजी समेत अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशांत एक निजी कंपनी में कार्यरत था और अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार पैसों के विवाद के कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सेक्टर-8 पुलिस चौकी प्रभारी बिट्टू सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत मिल चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed