Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Faridabad News
›
Faridabad: Youth dies under suspicious circumstances near liquor shop; family alleges he was beaten to death.
{"_id":"6a4b696d25fc899663044313","slug":"video-faridabad-youth-dies-under-suspicious-circumstances-near-liquor-shop-family-alleges-he-was-beaten-to-death-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: शराब ठेके के पास युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: शराब ठेके के पास युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
फरीदाबाद। सेक्टर-4 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शराब के ठेके के पास रविवार रात 38 वर्षीय युवक प्रशांत गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पैसों के लेनदेन के विवाद में चार से पांच लोगों ने मिलकर प्रशांत की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के भाई विकास के अनुसार प्रशांत का चावला कॉलोनी स्थित माहेश्वरी कम्युनिकेशन के संचालक शिवम के साथ पैसों का लेनदेन था। रविवार शाम प्रशांत अपने पैसे मांगने के लिए शिवम के पास गया था। आरोप है कि शिवम उसे सेक्टर-4 स्थित शराब के ठेके के पास ले गया, जहां दोनों ने शराब पी। इसके बाद पैसों को लेकर विवाद हो गया और शिवम सहित चार-पांच लोगों ने प्रशांत के साथ मारपीट की।
परिजनों का कहना है कि प्रशांत के शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान थे। उन्होंने शिवम, प्रीतम और बालाजी समेत अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रशांत एक निजी कंपनी में कार्यरत था और अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार पैसों के विवाद के कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सेक्टर-8 पुलिस चौकी प्रभारी बिट्टू सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत मिल चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।