सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth injured in road rage

Faridabad News: सड़क हादसे में युवक घायल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in road rage
विज्ञापन
बल्लभगढ़। संजय कॉलोनी निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता वटवेश्वर बाटा चौक के पास गार्ड की ड्यूटी करते हैं। 18 अप्रैल की शाम को साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दौरान वर्लपूल कंपनी के गेट नंबर-1 के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। घटना में घायल वटवेश्वर को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस अभी जांच कर रही है। संवाद
Trending Videos

----------
युवक पर हुआ जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज
बल्लभगढ़। संजय कॉलोनी में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित सोनू कुमार मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का निवासी है। वर्तमान में वह संजय कॉलोनी में किराये पर रह रहा है। सोनू के अनुसार वह राजेंद्र चौक के पास खड़ा था। तभी नीरज उर्फ निरु वहां आया और उससे गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर निरु ने बेल्ट से हमला करने की कोशिश की। इसी दौरान सोनू ने बेल्ट छीनकर फेंक दी, जिससे नाराज होकर निरु ने ईंट उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया। जब सोनू वहां से जाने लगा। तभी निरु का भाई सूरज उर्फ बादल भी मौके पर पहुंचा और उसने ब्लेड से सोनू के चेहरे पर हमला कर दिया। हमले में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed