{"_id":"6a78b4f4c17c7f72170d4749","slug":"youth-returning-with-kanwar-jumps-into-agra-canal-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77058-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कांवड़ लेकर लौट रहा युवक आगरा नहर में कूदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कांवड़ लेकर लौट रहा युवक आगरा नहर में कूदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीआरएफ तलाश में जुटी, सेहतपुर के पास शनिवार शाम की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेहतपुर के पास शनिवार शाम कांवड़ लेकर लौट रहा 32 वर्षीय युवक आगरा नहर में कूद गया। युवक की पहचान राहुल कॉलोनी, एनआईटी निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नहर में उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला है।
परिजनों के अनुसार जितेंद्र सावन शुरू होने पर कांवड़ लेने हरिद्वार गया था। शनिवार को वह कांवड़ लेकर सेहतपुर के पास बने शिविर में पहुंचा था। वहां उसने अन्य कांवड़ियों के साथ कुछ समय बिताया और प्रसाद लिया। शाम को वह अचानक नहर की ओर गया और उसमें छलांग लगा दी। शिविर में मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहले फायर ब्रिगेड की मदद से तलाश कराई। काफी प्रयास के बाद भी जितेंद्र का पता नहीं चला तो एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि टीम नहर में उसकी तलाश कर रही है।