फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth who attempted suicide passes away during treatment.

Faridabad News: आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Sat, 11 Jul 2026 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Youth who attempted suicide passes away during treatment.
बीके अस्पताल से सफदरजंग किया गया था रेफर
विज्ञापन

पड़ोस में रहने वाले युवकों से हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पड़ोस के युवकों से हुए विवाद के बाद आत्महत्या का प्रयास करने वाले 19 वर्षीय सुमित की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को उसने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। गंभीर हालत में परिजन उसे बीके अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया था, जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना से कुछ दिन पहले सुमित का पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों से विवाद हुआ था। यह विवाद पैसों के लेनदेन को लेकर था। इसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था। शुक्रवार को उसने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन हालत लगातार गंभीर बनी रही। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि आत्महत्या के प्रयास के पीछे की परिस्थितियों और पड़ोस के युवकों से हुए विवाद सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed