फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Feeding difficulties in children with autism: Timely identification is essential.

Delhi NCR News: ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों में खाने की दिक्कत, समय पर पहचान जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (एएसडी) से पीड़ित कई बच्चों को खाने-पीने में परेशानी होती है। इसके पीछे स्वाद, गंध, बनावट और छूने जैसी चीजों को महसूस करने में होने वाली संवेदी दिक्कतें एक बड़ी वजह हो सकती हैं। ऐसे बच्चे कई बार कुछ खास तरह के भोजन से पूरी तरह परहेज करते हैं, जिससे उनका खान-पान सीमित हो जाता है और इसका असर पोषण पर पड़ सकता है। दिल्ली के वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल के विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इन समस्याओं की समय रहते पहचान कर इलाज शुरू किया जाए और परिवार भी इसमें सक्रिय भूमिका निभाए, तो बच्चों की खाने की आदतों और स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सकता है।


दिल्ली के वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल की डॉ. भावना वर्मा ने कहा कि ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों में केवल व्यवहार संबंधी समस्याओं पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है। उनकी संवेदी दिक्कतों की समय पर पहचान और इलाज भी उतना ही जरूरी है। अगर परिवार, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, बाल रोग विशेषज्ञ और पोषण विशेषज्ञ मिलकर काम करें, तो बच्चों की खाने की आदतों और पोषण में बेहतर सुधार लाया जा सकता है। डॉ. भावना का कहना है कि ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों के नियमित उपचार में संवेदी जांच को भी शामिल किया जाना चाहिए, ताकि उनकी जरूरत के अनुसार देखभाल और उपचार दिया जा सके। इससे बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता में सुधार संभव है। उनका कहना है कि ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, बाल रोग विशेषज्ञ, पोषण विशेषज्ञ और अभिभावक मिलकर काम करें तो बच्चों को बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed