सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Female doctor assaulted at Jag Pravesh Chandra Hospital

Delhi NCR News: जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में महिला डॉक्टर से मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर स्थित जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में एक अन्य महिला ने दिया वारदात को अंजाम
Trending Videos

-बिना पर्चे और टोकन के डॉक्टर को दिखाने का कर रही थी प्रयास
-डॉक्टर ने विरोध किया तो महिला ने कर दिया डॉक्टर पर हमला
-डॉक्टर का आरोप पुलिस ने बिना कार्रवाई के महिला को छोड़ा, भारी दबाव के बाद बुधवार को हुआ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में सीनियर महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि इलाज के बहाने एक महिला जबरन डॉक्टर के कमरे में घुस गई। उसने डॉक्टर को गालियां देने के अलावा उनके मुंह पर जोरदार घूंसा मार दिया। इसके अलावा उनके कपड़े भी फाड़ने का प्रयास किया।
शोर-शराबा होने पर किसी तरह आरोपी महिला को काबू कर पुलिस के हवाले किया गया। महिला डॉक्टर का आरोप है कि पुलिस ने बिना कार्रवाई के उसे छोड़ दिया। पीड़िता ने अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखित में शिकायत दी। जिसके बाद बुधवार को मामला दर्ज हुआ। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर पूजा बैसोया जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में आंखों की एसआर हैं। सोमवार को वह अपनी ड्यूटी पर मौजूद थीं। इस बीच दोपहर के समय एक महिला बिना पर्ची, बिना टोकन डॉक्टर के कमरे में जाने के लिए सुरक्षा गार्ड से झगड़ा करने लगी। इस दौरान वह जबरन डॉक्टर के कमरे में जबरन दाखिल हो गई। जब डॉक्टर ने उससे पर्ची या टोकन के बारे में पूछा तो वह उन्हें गालियां देने लगी। डॉक्टर का आरोप है कि पुलिस ने बिना कोई कार्रवाई किए आरोपी महिला सायमा (35) को छोड़ दिया। इस बात पर खूब विवाद हुआ। डॉक्टर ने वरिष्ठ अधिकारियों को लिखा। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के दखल के बाद मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed