सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Female Patient Attempts Self-Immolation at RML Hospital Sets Herself on Fire Near Gate No. 6

Delhi: आरएमएल अस्पताल में महिला मरीज ने आत्मदाह की कोशिश की, गेट नंबर 6 के पास खुद को लगाई आग

संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 26 Apr 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
सार

महिला मरीज और उसके पति के बीच कक्ष में विवाद हुआ था। इसके बाद महिला कक्ष से निकलकर नीचे चली आई। उसने अस्पताल परिसर में द्वार नंबर 6 के पास खुद को आग लगाई। 

Female Patient Attempts Self-Immolation at RML Hospital Sets Herself on Fire Near Gate No. 6
RML Hospital - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आरएमएल अस्पताल में एक महिला मरीज ने आज शाम करीब 4 बजे आत्मदाह का प्रयास किया। उसने अस्पताल के द्वार नंबर 6 के पास खुद को आग लगा ली। हालांकि, एक अन्य मरीज के परिजन ने उसकी जान बचा ली।

Trending Videos

महिला मरीज पिछले कई दिनों से आरएमएल अस्पताल में भर्ती थी। आज दोपहर जब उसका पति उसे कक्ष में देखने आया, तब दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद महिला दौड़कर दूसरी मंजिल से नीचे चली आई। यहां महिला ने द्वार नंबर 6 के पास खुद को आग लगा ली। मौके पर मौजूद एक अन्य मरीज के परिजन ने तुरंत महिला को देखकर आग बुझाई और उसकी जान बचाई। फिलहाल महिला की जान को बचा लिया गया है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद कक्ष में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब केवल जिनके पास पहचान पत्र है, उन्हीं को अंदर जाने दिया जा रहा है। इससे अन्य मरीजों के परिजनों को दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का विवरण
महिला मरीज और उसके पति के बीच कक्ष में विवाद हुआ था। इसके बाद महिला कक्ष से निकलकर नीचे चली आई। उसने अस्पताल परिसर में द्वार नंबर 6 के पास खुद को आग लगाई। अस्पताल कर्मचारियों को इसकी खबर नहीं हुई। एक अन्य मरीज के परिजन ने तत्परता दिखाते हुए महिला को बचाया।

सुरक्षा पर सवाल
इस घटना से अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि मरीज कक्ष से निकलकर नीचे कैसे आ गई। किसी सुरक्षाकर्मी, चिकित्सक या परिचारिका को इसकी खबर क्यों नहीं हुई। नियंत्रण कक्ष में निगरानी कैमरे से निगरानी कर रहे लोगों को भी घटना का पता नहीं चला। अस्पताल कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed