फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fewer admission opportunities for the General category in NCWEB, but opportunities exist for reserved categories

Delhi NCR News: एनसीवेब में सामान्य के लिए कम, आरक्षित वर्ग के लिए दाखिले के मौके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
-एनसीवेब की दूसरी कट ऑफ जारी, एक से सात फीसदी की गिरावट
विज्ञापन


-26 कॉलेज सेंटरों में से नौ सेंटरों पर बीकॉम के लिए लगा हाउस फुल का बोर्ड

-बीए प्रोग्राम इतिहास-राजनीति विज्ञान संयोजन में सामान्य के लिए 19 सेंटरों पर दाखिले बंद

-बीए व बीकॉम प्रोग्राम की 15, 200 सीटों पर पहली कट ऑफ में ही हो गए 11, 535 दाखिले

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने अपने 26 कॉलेज सेंटरों पर दाखिले के लिए दूसरी कट ऑफ जारी कर दी है। इस कट ऑफ में सामान्य वर्ग के लिए कम और आरक्षित वर्ग के लिए दाखिले के ज्यादा मौके हैं। सामान्य वर्ग के लिए बीकॉम में नौ कॉलेज सेंटरों और बीए प्रोग्राम इतिहास-राजनीति विज्ञान संयोजन में सामान्य वर्ग के लिए 19 सेंटरों पर दाखिले बंद कर दिए गए हैं।
एनसीवेब ने इस कट ऑफ में औसतन एक से सात प्रतिशत की गिरावट की है। यह गिरावट आरक्षित वर्ग के लिए ज्यादा है। एनसीवेब में पहली कट ऑफ के आधार पर कुल 15, 200 सीटों पर 11, 535 दाखिले हो चुके हैं।
विज्ञापन


अब इस कट ऑफ के आधार पर दाखिले की शुरूआत चार अगस्त सुबह दस बजे होगी और छह अगस्त रात तक दाखिला लिया जा सकेगा। मिरांडा हाउस, हंसराज कॉलेज, मैत्रेयी, दीन दयाल उपाध्याय, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स, रामानुजन, महाराजा अग्रसेन, मैत्रेयी कॉलेज, माता सुंदरी, जानकी देवी मेमोरियल, में बीकॉम के लिए सामान्य श्रेणी की सीटें फुल हो गई हैं। इस कारण कॉलेजों में सामान्य श्रेणी के लिए बीकॉम में दाखिले नहीं होंगे। वहीं इस प्रोग्राम में अदिति महाविद्यालय व भगिनी निवेदिता में 45 फीसदी, आर्यभट्ट में 49 फीसदी, भारती और कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडी में 50 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि मोतीलाल नेहरू में 48, विवेकानंद व राजधानी में 56 फीसदी, एसपीएम में 57 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। बीकॉम प्रोग्राम में केवल एससी वर्ग के लिए हंसराज, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स, व मैत्रेयी में ही दाखिले बंद हुए हैं। जबकि ओबीसी, एसटी, ईडब्लयूएस व पीडब्लयूडी के लिए दाखिले की संभावना बनी हुई है। बीए प्रोग्राम(इतिहास-पॉलिटिकल साइंस),कॉम्बिनेशन में सामान्य श्रेणी के लिए मिरांडा हाउस, हंसराज, विवेकानंद, एसपीएम, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स, सत्यवती, रामानुजन, राजधानी, पीजीडीएवी, मोतीलाल नेहरू, माता सुंदरी, लक्ष्मीबाई, महाराजा अग्रसेन, डीडीयू, जेडीएम, मैत्रेयी कॉलेज में दाखिले बंद हो गए हैं। जबकि इस प्रोग्राम में सामान्य वर्ग के लिए अदिति और भगिनी निवेदिता में 46 फीसदी, कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडी में 54, केशव महाविद्यालय में 61 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा।

बीए प्रोग्राम(इकोनॉमिक्स-राजनीति विज्ञान) कॉम्बिनेशन में सामान्य के लिए दाखिले 8 कॉलेज सेंटर पर बंद हो गए हैं, जिनमें हंसराज, मिरांडा, एसपीएम, मैत्रेयी, जेडीएम व डीडीयू कॉलेज शामिल है। जबकि अन्य कॉलेज सेंटरों पर दाखिले की संभावना बनी हुई है।


एनसीवेब की निदेशक प्रो गीता भट्ट ने कहा कि कट ऑफ में विभिन्न प्रोग्राम में एक से सात फीसदी की कमी की गई है। अभी भी करीब 3500 से अधिक सीटें खाली हैं, इस कारण से दाखिले की संभावना बनी हुई है। अब इस कट ऑफ के आधार पर छात्राएं आठ अगस्त शाम पांच बजे तक फीस का भुगतान कर सकती हैं। इसके बाद 10 अगस्त को तीसरी कट ऑफ जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed