फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   FIR Registered Against Influencer Amir Shokeen for Racist Remarks Toward Youth from Tripura

नस्लीय टिप्पणी पर पुलिस का एक्शन: इनफ्लूएंसर आमिर शौकीन पर केस दर्ज, त्रिपुरा के युवक का उड़ाया था मजाक

Thu, 22 Oct 2026 03:23 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 22 Oct 2026 03:23 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन के खिलाफ सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया है। शौकीन पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। बता दें कि पुरानी दिल्ली में त्रिपुरा के एक युवक का कथित तौर पर नस्लीय टिप्पणी करते हुए मजाक उड़ाया था। 

विज्ञापन
FIR Registered Against Influencer Amir Shokeen for Racist Remarks Toward Youth from Tripura
इनफ्लूएंसर आमिर शौकीन पर केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन के खिलाफ सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत की गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने BNS की धारा 192, 196, 352 और 353 के तहत मामला दर्ज किया है। आमिर शौकीन पर पहले भी भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें IPC की धारा 323, 324, 504 और 506 शामिल हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

वीडियो सामने आने के बाद बढ़ा विवाद
दिल्ली में त्रिपुरा के एक युवक के साथ कथित नस्लीय दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया है। इस मामले में कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन पर युवक के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां करने, आपत्तिजनक इशारे करने और त्रिपुरा के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है। बताया गया है कि यह वीडियो 19 सितंबर को अपलोड किया गया था।

क्या आमिर शौकीन ने माफी मांगी?
विवाद के बीच आमिर शौकीन ने इंस्टाग्राम पर माफी मांग ली है। उन्होंने वीडियो को स्क्रिप्टेड यानी पहले से तय पटकथा के तहत बनाया गया बताया और दावा किया कि वीडियो में दिख रहा युवक उनका परिचित था। उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। साथ ही, त्रिपुरा के लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि अगर उनकी बातों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें इसका अफसोस है। हालांकि, माफी के बाद भी मामले में पुलिस कार्रवाई की मांग जारी है।

किरेन रिजिजू ने क्या कहा?
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कथित नस्लीय दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर उन्होंने लिखा, 'इस बुरे व्यक्ति को सजा मिलेगी। आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई, लेकिन दिल्ली पुलिस और त्रिपुरा पुलिस उसे सबक सिखाएगी।' रिजिजू ने यह भी कहा कि समाज में इस तरह के गलत व्यवहार को बर्दाश्त करने वाले लोग भी नफरत फैलने के लिए जिम्मेदार हैं।

पुलिस में किसने शिकायत दर्ज कराई?
त्रिपुरा के दो संगठनों, यूथ टिपरा फेडरेशन (वाईटीएफ) और टिपरा इंडिजिनस स्टूडेंट्स फेडरेशन (टीआईएसएफ) ने अगरतला के एनसीसी पुलिस थाने में अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई हैं। शिकायतों में आमिर शौकीन पर त्रिपुरा के युवक को निशाना बनाकर कथित नस्लीय टिप्पणियां करने और राज्य के लोगों के लिए अपमानजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। संगठनों ने मामले में जांच और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मुख्यमंत्री ने क्या कदम उठाया?
मामला सामने आने के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया है। इस घटना पर अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed