फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   FIR registered against Saurabh Bhardwaj Jarnail Singh action taken regarding assault on a Head Constable

बुरे फंसे आप नेता!: सौरभ भारद्वाज और जरनैल सिंह समेत तीन पर एफआईआर, हेड कांस्टेबल से मारपीट का आरोप

Tue, 29 Sep 2026 02:25 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 29 Sep 2026 02:25 PM IST
सार

दिल्ली में आप नेता सौरभ भारद्वाज, जरनैल सिंह समेत तीन पर केस दर्ज हुआ है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल पर हमले के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
FIR registered against Saurabh Bhardwaj Jarnail Singh action taken regarding assault on a Head Constable
सौरभ भारद्वाज और जरनैल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में एक हेड कांस्टेबल से मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोयक सौरभ भारद्वाज, तिलक नगर विधायक जरनैल सिंह और आप कार्यकर्ता के खिलाफ हुई है। उन पर मारपीट करने का आरोप है। साथ ही सरकारी काम में बाधा डालने का भी आरोप लगाया गया है। साहिब सिंह के खिलाफ भी अलग से मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

 

केजरीवाल के दौरे के दौरान हुआ था हेड कांस्टेबल पर हमला
दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना उस समय हुई जब अरविंद केजरीवाल बीते दिन तिलक नगर गए थे। दिल्ली पुलिस का एक हेड कांस्टेबल सादे कपड़ों में वहां वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। आम आदमी पार्टी के समर्थकों की भीड़ ने उसे घेर लिया।

आप नेताओं पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप
भीड़ ने हेड कांस्टेबल पर हमला कर दिया। हमले के बाद हेड कांस्टेबल का मेडिकल टेस्ट कराया गया। पुलिस ने सरकारी कर्मचारी को उसके काम में बाधा डालने के आरोप लगाए हैं। उस पर हमला करने से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन

एक दिन पहले सौरभ भारद्वाज को लिया था हिरासत में
इससे पहले बीत सोमवार को दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और पार्टी के कई विधायकों व पार्षदों को हिरासत में ले लिया था। यह कार्रवाई विकासपुरी पुलिस स्टेशन के बाहर उस वक्त की गई जब आप नेता दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर रहे थे।

यह पूरा विवाद हाल ही में सड़क निर्माण में कथित भ्रष्टाचार के खुलासे और उसके बाद हुए हंगामे से जुड़ा है। सौरभ भारद्वाज के अनुसार, आप विधायक जरनैल सिंह ने मीडिया के कैमरों के सामने सड़क का एक हिस्सा अपने हाथों से तोड़कर खराब गुणवत्ता और धन के गबन का पर्दाफाश किया था। भारद्वाज का आरोप है कि इस खुलासे से भड़के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कैमरामैन पर हमला किया, उसका फोन छीन लिया और थप्पड़ मारा। इसके अलावा, उन्होंने भ्रष्टाचार के सबूतों को नष्ट करने का भी प्रयास किया।

'दो दिन बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं'
प्रदर्शन के दौरान कड़े तेवर दिखाते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक प्रवेश वर्मा के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा डरी हुई है कि अगर जनता ने अपनी आंखों के सामने हर गली और मोहल्ले में भ्रष्टाचार देखना शुरू कर दिया, तो लोग खुद सड़कों की पोल खोल देंगे। 

आप नेताओं ने चेतावनी दी है कि उनका यह आंदोलन यहीं रुकने वाला नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि प्रदर्शन के दौरान महिलाओं के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार किया गया, तो पार्टी कार्यकर्ता सीधे पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरना देंगे। इस हाई-वोल्टेज राजनीतिक ड्रामे के बाद दिल्ली की सियासत एक बार फिर गरमा गई है, और आप व भाजपा आमने-सामने आ गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed