सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out in warehouse in South Delhi's Chattarpur, no casualties reported

Delhi NCR News: दक्षिण दिल्ली के छतरपुर में गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के छतरपुर इलाके में बुधवार सुबह एक गोदाम में आग लग गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोदाम में कपड़े और अत्यधिक ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैली, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। महरौली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह करीब 6:35 बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की 11 गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article