सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire broke out in vehicles parked in warehouse inside New Ashok Nagar police station

Delhi Fire: न्यू अशोक नगर थाने के अंदर मालखाने में खड़े वाहनों में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Tue, 19 May 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in vehicles parked in warehouse inside New Ashok Nagar police station
थाने से उठता धुआं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने के अंदर मालखाने में खड़ी गाड़ियों में मंगलवार दोपहर 1.06 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। खबर मिलते ही शुरुआत में दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। बाद में दमकल की गाड़ियों की संख्या 10 कर दी गईं। दोपहर करीब 2.20 बजे आग पर काबू पा लिया गया। पास में पेट्रोल पंप मौजूद था। ऐसे में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय आप विधायक कुलदीप सिंह ने दमकल की गाड़ियों के देर से पहुंचने के आरोप लगाए। उनका कहना है कि पास में दमकल केंद्र होने के बाद भी गाड़ियां एक घंटे देर से पहुंचीं। दमकल विभाग के अधिकारी आरोपों से इनकार कर रहे हैं। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल मौके पर कूलिंग ऑपरेशन जारी है। आग से कई गाड़ियां व कबाड़ का सामान जलकर खाक हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed