फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five students from a government school made it to the US space science program

Delhi NCR News: सरकारी स्कूल से अमेरिका के स्पेस साइंस कार्यक्रम तक पहुंचीं पांच छात्राएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
शालामार गांव के स्कूल की छात्राओं का यूनाइटेड स्टेट्स स्पेस एंड रॉकेट सेंटर में प्रशिक्षण के लिए चयन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सक्षम कार्यक्रम में एआई स्मार्ट टॉयलेट, स्टेम लैब और डिजिटल क्लासरूम का भी किया उद्घाटन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सरकारी स्कूल की पांच छात्राएं अब अमेरिका में स्पेस साइंस की बारीकियां सीखेंगी। उत्तरी दिल्ली के शालामार गांव स्थित राजकीय बालिका सीनियर माध्यमिक विद्यालय की इन छात्राओं का चयन अमेरिका के अलबामा स्थित यूनाइटेड स्टेट्स स्पेस एंड रॉकेट सेंटर के प्रतिष्ठित स्पेस साइंस कार्यक्रम के लिए हुआ है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को सक्षम कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को यात्रा टिकट सौंपते हुए इसे सरकारी स्कूलों में तकनीक आधारित शिक्षा का बड़ा परिणाम बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को अब केवल किताबों तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, कोडिंग, स्पेस साइंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और डिजाइन थिंकिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


छात्राओं के स्वास्थ्य पर भी फोकस
सक्षम कार्यक्रम के तहत करीब तीन हजार छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जांच, आंखों की स्क्रीनिंग, जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे, कृमिनाशक दवा और मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता अभियान भी शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली और स्वच्छता की परियोजनाओं को भी मिली रफ्तार
मुख्यमंत्री ने इसी कार्यक्रम के अंतर्गत शालीमार बाग में बिजली की खुली तारों को चरणबद्ध तरीके से भूमिगत और इंसुलेटेड केबल में बदलने की परियोजना का शुभारंभ किया। नगर निगम के 137 इलेक्ट्रिक कचरा संग्रहण वाहनों को भी हरी झंडी दिखाई। इन वाहनों की तैनाती केशवपुरम, रोहिणी, नरेला और सिविल लाइंस जोन में की जाएगी, जिससे घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था और मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed