{"_id":"6a4fb1432d53a1b2f0043fab","slug":"bus-depot-to-be-built-in-daurala-village-tender-issued-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-144857-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दौराला गांव में बनेगा बस डिपो, टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दौराला गांव में बनेगा बस डिपो, टेंडर जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। डीटीसी ने नजफगढ़ के दौराला गांव में नए बस डिपो और उसकी चारदीवारी के निर्माण के लिए ई-टेंडर जारी किया है। परियोजना पर अनुमानित 4.42 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टेंडर के अनुसार, निर्माण को 150 दिनों में पूरा करना होगा। डीटीसी के अधिकारी के अनुसार, इस टेंडर में सीपीडब्ल्यूडी, पीडब्ल्यूडी, डीडीए, एमसीडी, डीएमआरसी समेत विभिन्न सरकारी विभागों में पंजीकृत पात्र ठेकेदार भाग ले सकते हैं।
हालांकि, परियोजना को लेकर दौराला गांव के कुछ निवासियों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि गांव की आबादी एक हजार से भी कम है। यहां अब तक हाई स्कूल जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। ऐसे में करोड़ों रुपये खर्च कर नया बस डिपो बनाने की जरूरत समझ से परे है। ग्रामीणों का दावा है कि दौराला से कुछ किलोमीटर की दूरी पर घुम्मनहेड़ा, खरखरी और दिचांऊ कला में कई बस डिपोहैं। इनमें से कुछ डिपो पूरी क्षमता से उपयोग में नहीं हैं, जबकि कुछ तैयार होने के बावजूद अब तक शुरू नहीं किए गए हैं। ब्यूरो