फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A game of hide-and-seek between clouds and the sun played out all day; the monsoon showed its fickle side.

Delhi NCR News: दिनभर बादल और सूरज के बीच चली लुकाछिपी, मानसून ने दिखाए नखरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
आज हल्की बारिश की संभावना, इसके बाद बढ़ेगा तापमान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को दिनभर बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी चलती रही। कभी बादलों ने धूप को ढका तो कभी तेज धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। कुछ इलाकों में हल्की फुहारों की संभावना बनी रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन बादल नहीं बरसे।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा, अधिकतम आर्द्रता 100 और न्यूनतम आर्द्रता 64 फीसदी दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। हालांकि अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वहीं, मौसम विभाग का दावा है कि अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन

-----

अगले छह दिन गर्मी और उमस करेगी परेशान

दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 16 जुलाई तक अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 11 जुलाई को बादल छाने के साथ सुबह या दोपहर से पहले हल्की बारिश, गरज और बिजली चमकने की संभावना है। इसके बाद 12 से 16 जुलाई तक मौसम आंशिक रूप से बादलों वाला रहेगा। अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के बावजूद तापमान में ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है। वहीं, 10 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------------------
बारिश न होने से संतोषजनक श्रेणी में पहुंची हवा
नई दिल्ली। बारिश न होने की वजह से दिल्ली की हवा फिर से संतोषजनक श्रेणी में पहुंच गई। शुक्रवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 65 रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। वहीं, बृहस्पतिवार को एक्यूआई 48 दर्ज किया गया था, जो अच्छी श्रेणी में आता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed