{"_id":"6a513a27903a2b865602f7a6","slug":"overloaded-autos-flouting-rules-putting-school-childrens-lives-at-risk-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113510-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नियमों को ताक पर रख दौड़ रहे ओवरलोड ऑटो, स्कूली बच्चों की जान जोखिम में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नियमों को ताक पर रख दौड़ रहे ओवरलोड ऑटो, स्कूली बच्चों की जान जोखिम में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन और पुलिस भले ही समय-समय पर अभियान चलाने का दावा करते हों, लेकिन पिनगवां कस्बे में ऑटो चालकों की मनमानी इन दावों की पोल खोल रही है। कस्बे की सड़कों पर क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां भरकर ऑटो बेखौफ दौड़ रहे हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इनमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं सफर कर रहे हैं, जिनकी सुरक्षा पूरी तरह भगवान भरोसे नजर आती है।
शुक्रवार को बड़कली-पुनहाना मार्ग पर पिनगवां स्थित अनाज मंडी के पास लिया गया दृश्य हालात की गंभीरता को साफ बयां करता है। तस्वीर में एक ऑटो में निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक छात्र-छात्राएं बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस लगातार ओवरलोड वाहनों के चालान समय-समय पर करती रहती है। ऐसा मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच करा कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- राजेश कुमार, थाना प्रभारी पिनगवां।