{"_id":"6a514a1bfdfac261e10ab7e1","slug":"case-registered-against-four-individuals-for-assault-and-criminal-intimidation-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113499-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, चार पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। सदर थाना क्षेत्र स्थित खोरी कलां में एक महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में हनुमान नगर खोरी कलां निवासी सुन्नी पत्नी सन्नी ने बताया कि 4 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे उसके पड़ोसी तारीफ, शेरा, रोहित और मिस्सा उसके बेटे के साथ मारपीट कर रहे थे। जब वह अपने बेटे को बचाने और घटना का कारण पूछने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ लात-घूंसों, डंडों और थप्पड़ों से मारपीट की। तारीफ ने उसकी गर्दन पर डंडे से वार किया, जिससे वह बेहोश हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया। इसके बाद आरोपी जाते समय दोबारा मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल महिला को पहले सरकारी अस्पताल तावडू ले जाया गया, जहां से गंभीर चोटों के चलते उसे नल्हड़ अस्पताल नूंह रेफर किया गया। बाद में उसे पीजीआई रोहतक भेजा गया। पुलिस ने जांच के आधार पर चार आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।