फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Major action by Nuh Police: History sheets opened for five accused involved in cattle smuggling, cow slaughter, and robbery.

नूंह पुलिस का बड़ा एक्शन: गो-तस्करी, गोकशी व लूट के 5 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खुली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिले में गो-तस्करी, गोकशी और अन्य संगठित अपराधों पर शिकंजा कसते हुए नूंह पुलिस ने पांच कुख्यात आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले भी पुलिस करीब एक दर्जन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल चुकी है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार शाह चौखा निवासी इब्राहिम उर्फ बुग्गर के खिलाफ पिनगवां, पुन्हाना और फरीदाबाद में गो-तस्करी के छह मामले दर्ज हैं। वहीं घासेड़ा निवासी अनीश उर्फ लाल पर लूट, मारपीट समेत चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसी गांव के तौफीक पुत्र यूसुफ के खिलाफ नूंह, गुरुग्राम और उत्तर प्रदेश में लूट व अन्य अपराधों के पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा खोरी शाह चौखा निवासी रफीक पुत्र तुल्ली और शाह चौखा निवासी शाकिर पुत्र मुबीन के खिलाफ गोकशी से जुड़े सात-सात मुकदमे दर्ज होने के चलते उनकी भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद सभी आरोपियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और उन्हें समय-समय पर संबंधित थाने में हाजिरी देनी होगी। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि जिले में गो-तस्करी और गोकशी जैसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed