UP: नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही फिर जानलेवा साबित, जलभराव में टूटा स्लैब; नाले में गिरकर एक और इंजीनियर की मौत
बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे सेक्टर-58 में बारिश और जलभराव के बीच ऑफिस जा रहे इंजीनियर की नाले में गिरने से मौत हो गई। मू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे सेक्टर-58 में बारिश और जलभराव के बीच ऑफिस जा रहे इंजीनियर की नाले में गिरने से मौत हो गई। मूलरूप से फार्रुखाबाद निवासी आर्यन (27) सड़क पर जलभराव की बीच नाले के स्लैब पर चलते हुए ऑफिस जा रहे थे। स्लैब भी पानी में डूबे थे। रास्ते पर टूटे स्लैब के कारण वह नाले में गिर गए। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सटीक कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने विसरा सुरक्षित रख लिया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक चौड़ा गांव निवासी आर्यन सेक्टर-58 स्थित लोहे का उत्पाद बनाने वाली कंपनी में टेक्निकल सुपरवाइजर थे। हाल ही में उन्होंने बीटेक पास किया था। बृहस्पतिवार सुबह मूसलाधार बारिश के बीच सेक्टर-58 की कई सड़कें पानी में डूब गई थीं। सड़क पर घुटनों तक पानी भरा होने के कारण आर्यन नाले के ऊपर बने स्लैब के सहारे आगे जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आर्यन जब सेक्टर-58 स्थित ए-3 कंपनी के सामने पहुंचे वहां लगे ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। तेज आवाज और चिंगारी निकलने से वह घबरा गए। इसी बीच उनका पैर टूटे स्लैब पर पड़ा। वह नाले में जा गिरे। जिस स्थान पर वह गिरे वहां पानी भरा होने के कारण टूटा स्लैब दिखाई नहीं दिया।
आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें नाले से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि नाले में गिरने से युवक की मौत हुई है। इस मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।