{"_id":"6a514d6926be8c58e3072a2f","slug":"cash-and-jewelry-stolen-from-the-deserted-house-of-a-bereaved-family-case-registered-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1008-125854-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हरियाणा में डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने की नई पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हरियाणा में डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने की नई पहल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी विभागों को उमंग, माय स्कीम और एंटीटी लॉकर से जोड़ने के दिए गए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। प्रदेश सरकार ने राज्य में डिजिटल गवर्नेंस को और अधिक प्रभावशाली बनाने की दिशा में नई पहल शुरू करते हुए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने नागरिक सेवाओं की पारदर्शिता, सुगमता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से सभी विभागों, बोर्डों और निगमों को उमंग, माय स्कीम, डिजीलॉकर, और एंटीटी लॉकर प्लेटफॉर्म से जोड़ने के निर्देश जारी किए गए हैं। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर
ने बताया कि नागरिक संसाधन सूचना विभाग के आयुक्त एवं सचिव डा. ए. गणेशन द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप इन डिजिटल प्लेटफॉर्मों का व्यापक उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि उमंग और माय स्कीम प्लेटफॉर्म नागरिकों को उनकी पात्रता के अनुसार विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और सेवाओं तक आसान पहुंच उपलब्ध कराएंगे। वहीं डिजीलॉकर व्यक्तिगत दस्तावेजों के सुरक्षित डिजिटल संग्रहण और उपयोग की सुविधा देगा, जबकि एंटीटी लॉकर संस्थागत दस्तावेजों के डिजिटल प्रबंधन को मजबूत करेगा।