{"_id":"6a5149423314c5ae960e73b2","slug":"negligence-in-resolving-cm-window-complaints-will-not-be-tolerated-dc-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1005-125861-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम विंडो शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम विंडो शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। मुख्यमंत्री विंडो पर दर्ज जन शिकायतों के समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण को लेकर शुक्रवार को राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई। हरियाणा मानव संसाधन एवं सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त एवं सचिव फूल चंद मीणा ने सभी जिलों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुए।
बैठक के बाद उपायुक्त ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम विंडो पर दर्ज प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय सीमा में तथ्यात्मक और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों को केवल औपचारिक कार्रवाई तक सीमित न रहकर शिकायतकर्ताओं को वास्तविक राहत देने पर जोर देने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित मामलों की नियमित समीक्षा, गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण और पोर्टल पर तथ्यों के आधार पर स्पष्ट जवाब अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।