{"_id":"6a514850abf7292c3c01d0c8","slug":"cm-window-review-nuh-scores-77-points-instructions-issued-for-the-speedy-resolution-of-pending-complaints-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113496-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम विंडो समीक्षा: नूंह को मिले 77 अंक, लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम विंडो समीक्षा: नूंह को मिले 77 अंक, लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
43,859 दर्ज शिकायतों में से 40,088 का समाधान हुआ, वहीं 3,771 शिकायतें अभी भी हैं लंबित
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह।मुख्यमंत्री शिकायत निवारण प्रणाली (सीएम विंडो) की शुक्रवार को आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में जिला नूंह के शिकायत निवारण कार्यों की समीक्षा की गई। मानव संसाधन विभाग हरियाणा के आयुक्त एवं सचिव फूलचंद मीणा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई बैठक में उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिले के प्रदर्शन की जानकारी दी।
उपायुक्त ने बताया कि सीएम विंडो के प्रदर्शन में नूंह जिले को 100 में से 77 अंक प्राप्त हुए हैं। जिले ने अंडरटेकन स्कोर में 20 में से 20, एटीआर स्कोर में 25 में से 21, ओवरड्यू स्कोर में 25 में से 15 तथा डिस्पोजल स्कोर में 30 में से 21 अंक हासिल किए। जिले में 30 दिनों से अधिक समय से अंडरटेक न किए गए केवल पांच मामले हैं, जबकि 90 दिनों से अधिक समय से एटीआर लंबित 101, छह माह से अधिक समय से लंबित 61 और एक वर्ष से अधिक समय से लंबित 26 मामले दर्ज हैं।
समीक्षा में बताया गया कि जिले में कुल 11,488 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 11,343 का निस्तारण किया जा चुका है। फिलहाल 145 शिकायतें लंबित हैं। जिला स्तर पर अब तक 43,859 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनमें से 40,088 का समाधान किया जा चुका है, जबकि 3,771 शिकायतें अभी लंबित हैं।
विज्ञापन
बैठक के बाद उपायुक्त अखिल पिलानी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि सीएम विंडो पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित और ओवरड्यू मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगराधीश अप्रितम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।