{"_id":"6a5139ee80cdca5b6f046840","slug":"second-police-officer-injured-in-road-accident-also-dies-wave-of-grief-in-the-police-department-and-the-family-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113509-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सड़क हादसे में घायल दूसरे पुलिस जवान की भी मौत, पुलिस महकमे और परिवार में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सड़क हादसे में घायल दूसरे पुलिस जवान की भी मौत, पुलिस महकमे और परिवार में शोक की लहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। नूंह जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर गोवंश से भरे वाहन से जुड़े सड़क हादसे में घायल दूसरे पुलिस जवान की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती पुलिस जवान मुकेश ने करीब 24 घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद दम तोड़ दिया। इस घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं मृतक जवान के परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस सूत्रों ने जवान की मौत की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार थाना मोहम्मदपुर अहिर क्षेत्र के अंतर्गत गांव गोयला के पास गुरुवार सुबह सीआईए तावडू की टीम ने गोवंश से भरे एक वाहन को पकड़ा था। बताया जाता है कि वाहन का टायर पंचर होने के कारण उसे सड़क किनारे खड़ा किया गया था। वाहन में खराबी होने के चलते पुलिसकर्मी उसे अपनी निगरानी में लिए हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आया एक ट्रक असंतुलित होकर गोवंश से भरे वाहन से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के नीचे दबने से पुलिस जवान गिरीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुलिस जवान ईएसआई मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल मुकेश को तत्काल गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा था। हालांकि चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस प्रकार इस हादसे में अब दो पुलिस जवानों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जिस वाहन को पकड़ा गया था उसमें 15 गोवंश भरे हुए थे। मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। घटना के संबंध में मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और आगे की जांच जारी है। दो पुलिस जवानों की मौत से पूरे पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। तावडू डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने पुलिस जवान मुकेश की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि चिकित्सकों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन वह गंभीर रूप से घायल थे, और शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।