फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Application corrections start today; changes to name, category, or date of birth will not be permitted.

Delhi NCR News: आवेदन में सुधार आज से, नाम, श्रेणी, जन्मतिथि में नहीं कर सकेंगे बदलाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
यू स्नातक में दाखिले के लिए 11 जुलाई रात 11:59 मिनट तक पंजीकरण और सुधार करने का मौका
विज्ञापन


12 जुलाई को दाखिले के लिए संभावित रैंक होगी जारी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन (पहला चरण) और कॉलेज कोर्स का चयन करने (दूसरा चरण) की प्रक्रिया जारी है। 10 जुलाई से छात्रों को आवेदन में सुधार करने की सुविधा मिलेगी। सुधार विंडो के तहत छात्र आवेदन फॉर्म में भरे गए नाम, जन्मतिथि, फोटो, हस्ताक्षर, ईमेल-आईडी, श्रेणी, मोबाइल नंबर में बदलाव नहीं कर सकेंगे। यह सुविधा छात्रों को 11 जुलाई रात 11 बजकर 59 मिनट तक मिलेगी। उसी दिन 26 जून से जारी पंजीकरण प्रक्रिया व कॉलेज-कोर्स चयन की प्रक्रिया भी समाप्त हो जाएगी।
डीयू दाखिले से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, सुधार प्रक्रिया के तहत छात्र पहले से भरे गए प्राइमरी डेटा जैसे नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, लिंग, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और श्रेणी में बदलाव नहीं कर सकते हैं। छात्रों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि सुधार करने की सुविधा केवल एक बार के लिए ही है।
विज्ञापन

12 जुलाई को जारी होगी सिम्युलेटेड रैंक

दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक की 71 हजार से अधिक सीटों पर दाखिले के लिए छात्रों को सिमयुलेटेड रैंक (संभावित रैंक) रविवार 12 जुलाई शाम पांच बजे जारी की जाएगी। छात्रों को यह रैंक उनके डैशबोर्ड पर मिलेगी जो कि उनके द्वारा भरी गई कॉलेज-कोर्स की वरीयताओं के आधार पर होगी। रैंक के माध्यम से छात्रों को अपनी दाखिले की संभावनाओं का पता चल सकेगा। वह जान सकेंगे कि उन्हें कहां-कहां किस कोर्स में दाखिला मिल सकता है। इसके बाद छात्रों को दो दिन (12 जुलाई न 13 जुलाई) तक यह अवसर होगा कि वह अपनी वरीयताओं में फिर से बदलाव कर सकेंगे। इसके बाद 16 जुलाई को दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के तहत पहली सीट आवंटन सूची जारी कर दी जाएगी। डीयू ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि यह संभावित रैंक उनके दाखिले की गारंटी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed