दिल्ली: 'एमसीडी और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे', पूर्व केंद्रीय मंत्री का दिल्ली के अफसरों पर निशाना
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता विजय गोयल ने कहा कि एमसीडी और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे हैं, जबकि सांसद, विधायक और कॉरपोरेटर उनसे काम कराने के लिए गलियों और सड़कों के चक्कर काट रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता विजय गोयल ने दिल्ली में अफसरों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एमसीडी और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे हैं, जबकि सांसद, विधायक और कॉरपोरेटर उनसे काम कराने के लिए गलियों और सड़कों के चक्कर काट रहे हैं। नेता विजय गोयल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'क्या विडम्बना है एमसीडी और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे और सांसद, एमएलए और कॉरपोरेटर उनसे काम करने के लिए गलियों सड़कों के धक्के खा रहे हैं। कहीं से कूड़ा उठवा देते हैं, तो लगता है बहुत बड़ा काम करवा लिया। ये नहीं देखते इन अफसरों के होते हुए कूड़ा होना ही क्यों था। नाली खड़ंजा सड़क सीवर बिजली पानी की समस्याओं पर चुने हुए प्रतिनिधि इन अफसरों से गिड़गिड़ाते हैं। फिर भी काम नहीं होते। फिर जनता को कौन पूछ रहा है।'
क्या विडम्बना है एमसीडी और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे और सांसद, एमएलए और कॉरपोरेटर उनसे काम करने के लिए गलियों सड़कों के धक्के खा रहे हैं। कहीं से कूड़ा उठवा देते हैं, तो लगता है बहुत बड़ा काम करवा लिया। ये नहीं देखते इन अफसरों के होते हुए कूड़ा होना ही क्यों था।
विज्ञापन विज्ञापन
नाली खड़ंजा… — Vijay Goel (@VijayGoelBJP) August 25, 2026