फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four arrested for fraud involving promises of dollars and gold in a parcel from the US.

Delhi NCR News: अमेरिका से पार्सल में डॉलर-सोने का झांसा देकर ठगी, चार गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
- दिल्ली पुलिस ने नाइजीरियाई महिला समेत चार को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़,
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी जिले की साइबर थाना पुलिस ने एक दिल्ली निवासी को अमेरिका से भेजे गए पार्सल में डॉलर और सोना होने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के एक नाइजीरियाई महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पहचान बदलकर ठगी करने वाले साइबर गिरोह में शामिल होने का आरोप है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार (22), कोंडा सागर (33), अजमीरा विनोद कुमार (30) और नाइजीरियाई नागरिक सिमोन मिरेकल चिनोंसो (22) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने 31 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी कि अमेरिका के निवासी बताकर कुछ लोगों ने उसके साथ ठगी की। शिकायतकर्ता से पहले चैट और फोन कॉल के जरिए संपर्क किया गया। विश्वास हासिल करने के बाद आरोपियों ने दावा किया कि उन्होंने उसके नाम से एक पार्सल भेजा है, जिसमें अमेरिकी डॉलर और सोना है।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त गोयल ने बताया कि इसके बाद पीड़ित को कई बहानों से पैसे भेजने के लिए मजबूर किया गया। इसमें धन घोषणा प्रमाण पत्र, विमान टिकट बुकिंग, सीमा शुल्क मंजूरी शुल्क और कथित रूप से जब्त पार्सल को छुड़ाने के नाम पर भुगतान शामिल था। आरोपियों की बातों पर विश्वास कर पीड़ित ने अलग-अलग यूपीआई आईडी और बैंक खातों के जरिए 1.46 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। मामला दर्ज होने के बाद साइबर थानाध्यक्ष प्रवेश कौशिक व एसआई विशाल यादव की टीम ने डिजिटल साक्ष्यों, वित्तीय लेनदेन और तकनीकी जानकारी का विश्लेषण किया। जांच के दौरान सबसे पहले दीपक कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद जांच टीम तेलंगाना के जयशंकर भूपालपल्ली जिले पहुंची, जहां से कोंडा सागर और अजमीरा विनोद कुमार को पकड़ा गया। अधिकारी ने बताया कि आगे की तकनीकी जांच में सिमोन चिनोंसो की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद पुलिस टीम ने विशाखापत्तनम में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article