{"_id":"6a75d995bb13ecb2e20ec898","slug":"tight-security-arrangements-in-north-east-delhi-for-the-kanwar-yatra-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149526-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1500 से अधिक पुलिसकर्मी व सीएपीएफ तैनात
9-12 अगस्त तक कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। सावन में जारी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण व सुरक्षित संपन्न कराने के लिए उत्तर-पूर्वी दिल्ली में व्यापक सुरक्षा व यातायात प्रबंध किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने जिले में 1,533 पुलिसकर्मियों जिसमें 81 महिला व 250 सीएपीएफ जवानों को दो शिफ्टों में तैनात किया है।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली, जो उत्तर प्रदेश सीमा से सटा है, कांवड़ियों का प्रमुख ट्रांजिट कॉरिडोर है। यहां छह स्थायी सीमा चौकियां व नौ मोटर योग्य प्रवेश बिंदु हैं। जिले में 78 कांवड़ शिविर स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 31 पूरी तरह संचालित हैं। चार सब-कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।
सुरक्षा के लिए 27 पीसीआर वैन, पांच प्रखर वाहन व 107 मोटरसाइकिलें गश्त पर लगाई गई हैं। शिविर संचालकों को सीसीटीवी व निगरानी मचान बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
यातायात प्रतिबंधों के तहत वजीराबाद रोड, विकास मार्ग, जीटी रोड व संबद्ध मार्गों पर 12 अगस्त तक भारी व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित/डायवर्ट की गई है। अप्सरा बॉर्डर से यमुना पुल तक जीटी रोड 9-12 अगस्त सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक बंद रहेगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों व उनके वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। पुलिस ने पड़ोसी राज्यों व धार्मिक नेताओं के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया है।