{"_id":"6a75e075f03600560c00f574","slug":"garbage-and-dirty-water-make-the-path-difficult-for-kanwariyas-in-seelampur-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149528-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीलमपुर में कूड़े-गंदे पानी ने कांवड़ियों की राह की मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीलमपुर में कूड़े-गंदे पानी ने कांवड़ियों की राह की मुश्किल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। सावन में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों को पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर स्थित शिविर के पास गंदगी भरी सड़क से गुजरना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार की बारिश के बाद सड़क पर फैला कूड़ा और गंदा पानी श्रद्धालुओं के लिए अड़चन बन गया है। शुक्रवार को कई कांवड़ियों को कूड़े के बीच पैदल चलना पड़ा, तो कुछ ने लंबा रास्ता अपनाया।
श्रद्धालुओं ने बताया कि कूड़े में कांच, नुकीले पत्थर, लोहे के तार व प्लास्टिक होने से पैरों में चोट लग सकती है। साथ ही गंदे पानी से त्वचा में संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। कांवड़ी अरुण व विक्रम ने कहा कि बारिश ने हालात और खराब कर दिए। उन्होंने प्रशासन से कूड़ा तत्काल हटाने और यात्रा मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा मिल सके। संवाद