{"_id":"6a75e7be693017cd00018dde","slug":"2589-new-students-join-the-race-for-du-undergraduate-admissions-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149573-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू स्नातक दाखिले की रेस में 2589 नए छात्र शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू स्नातक दाखिले की रेस में 2589 नए छात्र शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-तीन सितंबर से पांच सितंबर तक मिली मिड एंट्री की सुविधा के तहत शामिल हुए नए छात्र
-29, 365 छात्रों ने अपनी पहले भरी गई वरीयताओं को दोबारा व्यवस्थित किया
-करीब 12 हजार सीटों के लिए शनिवार को तीसरी आवंटन सूची जारी होगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए जारी दाखिला प्रक्रिया में 2589 नए छात्रों की एंट्री हुई है। अब ये छात्र भी सीट आवंटन की दौड़ में शामिल हो गए हैं। विश्वविद्यालय ने दूसरी आवंटन सूची के बाद तीन से पांच सितंबर तक मिड एंट्री और पहले से भरी गई वरीयताओं में बदलाव का अवसर दिया था। इस दौरान इन नए छात्रों ने मिड एंट्री का विकल्प चुनकर दाखिला प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
डीयू की दो सीट आवंटन सूचियों के बाद विभिन्न कॉलेजों और पाठ्यक्रमों में कुल 12 हजार सीटें अभी भी खाली हैं। इनमें सबसे अधिक एसटी व पीडब्ल्यूडी श्रेणी के छात्रों की रिक्त हैं। सामान्य वर्ग व अन्य वर्गों के लिए साइंस व भाषा के प्रोग्राम में अभी कुछ सीटें बची हुई हैं। इन्हीं रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए छात्रों को मिड एंट्री का अवसर दिया गया था।
मिड एंट्री लेने वाले छात्रों में ऐसे छात्र शामिल हैं, जो पहले चरण में किसी कारणवश कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के तहत आवेदन नहीं कर पाए थे। इसके अलावा कई छात्रों ने अपनी पहले से भरी गई वरीयताओं में भी बदलाव किया है, ताकि तीसरे चरण में बेहतर विकल्प मिलने की संभावना बढ़ सके। जिन्होंने अपनी वरीयताओं में बदलाव किया है उनकी संख्या 29, 365 है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के अनुसार मिड एंट्री और संशोधित वरीयताओं के आधार पर शनिवार आठ अगस्त को तीसरी आवंटन सूची जारी की जाएगी। छात्रों को आठ से 11 अगस्त मध्यरात्रि तक अपनी सीट को स्वीकार करना होगा। जबकि 13 अगस्त तक फीस का भुगतान किया जाएगा। वहीं ईसीए (एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी और खेल कोटे से दाखिले के लिए पहली सीट आवंटन सूची नौ अगस्त को जारी की जाएगी, जिसके लिए सीट को 11 अगस्त तक ही स्वीकार करना होगा।
दूसरी आवंटन सूची भी जारी होगी। वहीं वार्ड कोटे के लिए दूसरा सीट आवंटन 10 अगस्त को किया जाएगा। निर्धारित समय तक सीट स्वीकार नहीं करने या शुल्क जमा नहीं करने पर संबंधित छात्र सीएसएएस प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। अब तक जारी दो आवंटन के बाद विश्वविद्यालय की लगभग 71,642 सीटों के मुकाबले करीब 72 हजार दाखिले हो चुके हैं।