{"_id":"6a75ef4a125a522c3603d396","slug":"massive-fire-at-furniture-showroom-entire-area-engulfed-in-smoke-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149563-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, धुएं से घिरा पूरा इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, धुएं से घिरा पूरा इलाका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-गद्दे और फर्नीचर के सामान से आग तेजी से फैली
-नौ दमकल गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम जिला के राजापुरी इलाके में बृहस्पतिवार रात फर्नीचर शोरूम और गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से आस पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शोरूम में बड़ी मात्रा में फर्नीचर, गद्दे और अन्य ज्वलनशील सामान रखे होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दमकल विभाग के अनुसार, रात करीब 10.20 बजे राजापुरी की गली नंबर-40 स्थित डी-211 में बने एक फर्नीचर शोरूम और गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। शुरुआत में पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए चार और गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। करीब 300 वर्ग गज क्षेत्र में बने इस एक मंजिला भवन की पहली मंजिल पर फर्नीचर और गद्दों का शोरूम व गोदाम था। आग यहीं से शुरू हुई और ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से पूरे परिसर में फैल गई। हादसे के समय शोरूम में कई कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन आग का पता चलते ही सभी समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए।