फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nigerian living in Delhi under an assumed name; was a fugitive in a Chandigarh drug smuggling case.

Delhi NCR News: दिल्ली में नाम बदलकर रह रहा था नाइजीरियाई, चंडीगढ़ में ड्रग्स तस्करी में था भगोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
-द्वारका नारकोटिक्स सेल ने किया गिरफ्तार, 2021 में अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने भारत में अवैध रूप से रह रहे एक नाइजीरियाई को पकड़ा है। जांच में पता चला कि आरोपी चंडीगढ़ के एक कोकीन तस्करी में 2021 से भगोेड़ा घोषित था। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपना नाम बदल रखा था और पासपोर्ट व वीजा की रंगीन फोटोकॉपी का इस्तेमाल कर रहा था।

जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के सत्यापन के लिए लगातार अभियान चलाती है। जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल निरीक्षक कमलेश के नेतृत्व में ऐसे विदेशी नागरिकों की पहचान करने में जुटी थी। सत्यापन में पुलिस ने एक सूचना पर उत्तम नगर में रह रहे नाइजीरिया के एक नागरिक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम डेनियल मार्टन (45) बताया और कहा कि वह लागोस नाइजीरिया का रहने वाला है। उसने पुलिस को पासपोर्ट और वीजा की रंगीन फोटोकॉपी उपलब्ध कराई। दस्तावेजों की जांच में पता चला कि उसका वीजा तीन जून तक वैध था। वह दिल्ली में अवैध रूप से रह रहा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह चंडीगढ़ में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत गिरफ्तार हो चुका है और उसका मामला अदालत में लंबित है। इस जानकारी के बाद द्वारका पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस से संपर्क किया। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से उपलब्ध कराए गए रिकॉर्ड और डोजियर की जांच में पता चला कि पकड़ा गया आरोपी वास्तव में माइकल विल्फ्रेड एम बोनू है। उसके खिलाफ 2019 में चंडीगढ़ के सेक्टर 31 थाने में मामला दर्ज किया गया था। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद वह अदालत की सुनवाई में शामिल नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article