फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Harbhajan Singh arrives at the Delhi Premier League; Rohan Jaitley felicitates him

Delhi NCR News: दिल्ली प्रीमियर लीग में पहुंचे हरभजन सिंह, रोहन जेटली ने किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के जारी मुकाबले के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह पहुंचे। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने हरभजन सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

रोहन जेटली ने हरभजन सिंह के भारतीय क्रिकेट में योगदान की सराहना की। हरभजन, देश के सबसे सफल ऑफ स्पिनरों में रहे हैं और कई अहम मुकाबलों में टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी मौजूदगी से डीपीएल का आकर्षण बढ़ गया।
विज्ञापन

हरभजन सिंह ने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। लीग राजधानी के युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दे रही है, जिसमें दर्शकों की अच्छी मौजूदगी देखने को मिल रही है। क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियों के जुड़ने से लीग की लोकप्रियता बढ़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed