फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   School children and teachers stranded in waterlogged areas were safely rescued

Delhi NCR News: जलभराव में फंसे स्कूली बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षित निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
- स्कूल में बारिश के बीच पहुंची टीम एमसीजी, बच्चों को अभिभावकों तक सुरक्षित पहुंचाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। लगातार हो रही बारिश के बीच शुक्रवार को धनवापुर रोड स्थित फुटप्रिंट्स स्कूल में जलभराव के कारण स्कूली बच्चे व शिक्षक फंस गए। उसके बाद एमसीजी की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। साथ ही जलनिकासी भी तेजी से कराई गई।

भारी बारिश के कारण स्कूल के आसपास जलभराव हो गया, जिससे बच्चे और शिक्षक स्कूल परिसर से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। वहीं, जलभराव के चलते अभिभावक भी अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल तक नहीं पहुंच पा रहे थे। स्कूल प्रबंधन ने एमसीजी मानसून हेल्पलाइन नंबर 9821395354 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर निगम ने राहत व बचाव अभियान शुरू किया। एमसीजी की टीम ने सुरक्षित वाहनों की व्यवस्था कर बच्चों और शिक्षकों को जलभराव वाले क्षेत्र से बाहर निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। अतिरिक्त निगमायुक्त कुशल कटारिया के नेतृत्व में एमसीजी की टीम ने बचाव कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed