फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four councillors filed nominations for the DDA Advisory Council.

Delhi NCR News: डीडीए सलाहकार परिषद के लिए चार पार्षदों ने दाखिल किए नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की सलाहकार परिषद के सदस्य के रूप में एमसीडी के चार प्रतिनिधियों ने बुधवार को नामांकन दाखिल किए। नामांकन दाखिल करने का बुधवार को अंतिम दिन था। भाजपा की ओर से गीता कॉलोनी वार्ड-210 की पार्षद नीमा भगत और रानी बाग वार्ड-60 की पार्षद ज्योति अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, आम आदमी पार्टी की ओर से रोहताश नगर वार्ड-223 की पार्षद शिवानी पांचाल और वजीरपुर वार्ड-66 की पार्षद चित्रा विद्यार्थी ने नामांकन किया। इस दौरान महापौर प्रवेश वाही, उप महापौर डॉ. मोनिका पंत और नेता सदन जय भगवान यादव मौजूद थे। डीडीए सलाहकार परिषद के लिए निगम के चार प्रतिनिधियों का निर्वाचन 24 अगस्त को होने वाली निगम सदन की बैठक में किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed