{"_id":"6a85cc6f5d2ced926c0cd46a","slug":"wanted-criminal-arrested-in-businessmans-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151337-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दो करोड़ रुपये की फिरौती के लिए कारोबारी के अपहरण मामले में वांछित बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दो करोड़ रुपये की फिरौती के लिए कारोबारी के अपहरण मामले में वांछित बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 हजार रुपये का इनाम पुलिस ने घोषित किया था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दो करोड़ रुपये की फिरौती के लिए एक कारोबारी के अपहरण के मामले में 29 वर्षीय एक वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी शाहीनबाग निवासी मोहम्मद वामिक (29) दो जनवरी से फरार था और मंगलवार को पुलिस ने न्यू अशोक नगर से गिरफ्तार किया है। अदालत ने 24 मार्च को वामिक को भगोड़ा घोषित कर 20 हजार रुपये इनाम रखा था। यह मामला शाहीन बाग थाने में दर्ज था।
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) एचजीएस धालीवाल ने बताया कि 44 वर्षीय कारोबारी निजामुद्दीन का गाजियाबाद स्थित अपनी कबाड़ फैक्टरी जाते समय ओखला मेट्रो स्टेशन के पास से अपहरण कर लिया गया था। अपहरण के दौरान पीड़ित को पता चला कि तीनों आरोपियों के नाम नोमान, अयाज खान उर्फ भूरा और वामिक हैं। आरोपियों ने कारोबारी को छोड़ने के बदले दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।
आरोपी जब एक पेट्रोल पंप पर रुके तो पीड़ित वहां से भाग निकला। इस मामले में तीन जनवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई। बताया कि वामिक इस साजिश का मुख्य सूत्रधार था। उसने नोमान, रिजवान, तैयब और अयाज खान से संपर्क कर कारोबारी के अपहरण की साजिश रची थी। तीन आरोपी रिजवान, तैयब और अयाज खान को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई थी। हालांकि, वामिक और नोमान फरार थे।
विज्ञापन
बेंगलुरु फरार हो गया था-
पूछताछ में वामिक ने बताया कि वारदात के बाद वह और नोमान कोटद्वार भाग गए थे। बाद में नोमान बेंगलुरु चला गया, जबकि वामिक कोटद्वार में रहा और फिर दिल्ली लौट आया। वामिक के खिलाफ गाजियाबाद और इंदिरापुरम में चोरी, लूट, धोखाधड़ी और शस्त्र अधिनियम से जुड़े चार मामले पहले से दर्ज हैं।
गाजियाबाद का रहने वाला है-
पुलिस ने बताया कि आरोपी मो. वामिक पुत्र मुजीबुर्रहमान गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसने 2015 में गाजियाबाद से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी की थी। आर्थिक तंगी के कारण 2018 में वह स्थानीय अपराधियों के संपर्क में आया और बाद में चोरी, डकैती, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट से जुड़े अपराधों में शामिल हो गया। इसके बाद, मार्च 2022 में उसने वीएलसीसी लाजपत नगर, दिल्ली से हेयर केमिकल में डिप्लोमा पूरा किया। अप्रैल 2022 में उसने फरीदाबाद में एक सैलून खोला, हालांकि, कारोबार फायदेमंद न होने के कारण उसने दिसंबर 2025 में सैलून बंद कर दिया था। समय के साथ, वह एक आदतन अपराधी बन गया और वर्तमान में पांच आपराधिक मामलों में शामिल पाया गया है। वह पहले पांच मामलों में शामिल रहा है।