फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four-day Indian Trade Festival at Bharat Mandapam starting August 12

Delhi NCR News: भारत मंडपम में 12 अगस्त से चार दिवसीय भारतीय व्यापार महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
40 से अधिक देशों के खरीदार और व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल होंगे शामिल, 700 से अधिक स्टॉल लगेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स और इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (आईटीपीओ) के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय व्यापार महोत्सव-2026 का आयोजन 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम में किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, यह देश का अब तक का सबसे बड़ा ‘मेड इन इंडिया’ व्यापारिक महोत्सव होगा। इसमें देश-विदेश के उद्योगपति, खरीदार, स्टार्टअप और उद्यमी हिस्सा लेंगे।
चांदनी चौक से सांसद एवं कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि महोत्सव का उद्घाटन 12 अगस्त को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैट की रणनीतिक सलाहकार स्मृति ईरानी समेत कई केंद्रीय मंत्री, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और विदेशी व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

खंडेलवाल ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य भारतीय निर्माताओं, एमएसएमई, स्टार्टअप, महिला उद्यमियों, कारीगरों और सेवा क्षेत्र के कारोबारियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराना है। विभिन्न राज्यों के 700 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जबकि 40 से अधिक देशों के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल और खरीदार इसमें भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में जीआई टैग वाले उत्पादों, हस्तशिल्प, हथकरघा, ग्रामीण एवं कुटीर उद्योगों के उत्पादों के साथ डिजिटल कॉमर्स, फिनटेक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित प्रौद्योगिकी, लॉजिस्टिक्स और विनिर्माण क्षेत्र की आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन होगा। तकनीकी प्रदर्शनियों के साथ विशेषज्ञों की पैनल चर्चाएं भी आयोजित की जाएंगी। आयोजकों ने इसे ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘लोकल टू ग्लोबल’ और आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed