फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Free travel with the pink card will continue until August 5

Delhi NCR News: पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड की बढ़ी डेडलाइन, अब 16 अगस्त से होगा एनसीएमसी कार्ड अनिवार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
-15 अगस्त तक पिंक कार्ड से जारी रहेगी मुफ्त यात्रा, अबतक 17.04 लाख से ज्यादा कार्ड जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक परिवहन ने महिला यात्रियों को बड़ी राहत दी है। डीटीसी और दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की बसों में मुफ्त यात्रा के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड (एनसीएमसी) के अनिवार्य उपयोग की तिथि एक अगस्त से बढ़ाकर 16 अगस्त कर दी है। परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि 15 अगस्त तक पहले की तरह पिंक टिकट से मुफ्त यात्रा की सुविधा जारी रहेगी।


दिल्ली सरकार की ओर से 10 जुलाई को जारी किए आदेश के अनुसार एक अगस्त से केवल एनसीएमसी कार्ड धारक महिलाओं को ही मुफ्त यात्रा मिलनी थी। तय समय तक उचित मात्रा में महिलाओं के कार्ड नहीं बन पाए थे। इसके चलते अब दिल्ली सरकार ने पात्र महिलाओं को कार्ड बनवाने के लिए समय-सीमा बढ़ाने का फैसला लिया है। 16 अगस्त से केवल वैध पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड रखने वाली महिलाएं ही मुफ्त बस यात्रा कर सकेंगी। डॉ. पंकज सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डिपो, बसों में अनाउंसमेंट, सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के जरिए जागरूकता अभियान तेज किया जाए। मंत्री ने बताया कि अभी तक 17.04 लाख पिंक कार्ड जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed