फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Friendship on Instagram, makeup artist raped twice in a hotel; accused arrested.

Delhi NCR News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, होटल में मेकअप आर्टिस्ट से दो बार दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
-मुखर्जी नगर इलाके की घटना, आरोपी ने खुद को मेकअप आर्टिस्ट बताकर पीड़िता से बढ़ाई नजदीकी, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुखर्जी नगर इलाके के एक होटल में 22 साल की महिला मेकअप आर्टिस्ट के साथ दो बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने साहिब नाम के युवक पर इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता वजीराबाद इलाके में परिवार के साथ रहती है। उसके पिता की तबीयत खराब रहती है। परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए वह मेकअप आर्टिस्ट का काम करती है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर मेकअप के गुर सिखाने वाली रील भी पोस्ट करती थी। पिछले साल अगस्त में इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात साहिब से हुई। जिसने उसे खुद को मेकअप आर्टिस्ट बताया। उसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। पीड़िता का आरोप है कि जुलाई में साहिब ने उसे मुखर्जी नगर स्थित एक होटल में बुलाया। जहां उसने उसे कोल्ड ड्रिंक दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद उसने आरोपी से पूछताछ की तो उसने शादी करने का भरोसा देकर शिकायत नहीं करने के लिए कहा। उसने पुलिस में इसकी शिकायत नहीं की। पीड़िता का आरोप है कि 8 अगस्त को आरोपी उसे दोबारा जाटीबी नगर स्थित एक होटल में ले गया। जहां जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता की हालत बिगड़ गई और आरोपी उसे होटल में छोड़कर भाग गया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस होटल पहुंची और पीड़िता को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article