{"_id":"6a81b08af375c562510a8562","slug":"youth-stabbed-to-death-in-delhi-kalyanpuri-2026-08-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुलशन की जगह अनिल को मारा डाला: गले-पेट पर किए आठ बार चाकू से वार, हत्या की वजह बनी हत्यारे की बीवी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलशन की जगह अनिल को मारा डाला: गले-पेट पर किए आठ बार चाकू से वार, हत्या की वजह बनी हत्यारे की बीवी; VIDEO
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 16 Aug 2026 06:26 PM IST
सार
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अनिल जिस टिपर गाड़ी पर हेल्पर पर था, उस गाड़ी के चालक गुलशन से आरोपी की रंजिश थी। आरोपी को लगता था कि गुलशन उसकी पत्नी से बातचीत करता है। वहीं गुलशन और अनिल की शक्ल मिलती थी।
विज्ञापन
1 of 6
युवक को चाकू मारता हत्यारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में महज शक की वजह से रविवार सुबह एक सफाई कर्मचारी की चाकू से वारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अनिल कुमार (28) के रूप में हुई है। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने जख्मी हालत में अनिल को एलबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
2 of 6
मृतक अनिल
- फोटो : अमर उजाला
हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद
पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। आरोपी एक बड़े चाकू से अनिल पर हमला करता हुआ दिख रहा है। इस बीच वहां से गुजर रहे लोग तमाशबीन रहे। पुलिस ने अनिल का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारी शक की वजह से अनिल की हत्या करने की बात कर रहे हैं।
3 of 6
अनिल को मारने जा रहा हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
गुलशन की जगह अनिल को मार डाला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अनिल जिस टिपर गाड़ी पर हेल्पर पर था, उस गाड़ी के चालक गुलशन से आरोपी की रंजिश थी। आरोपी को लगता था कि गुलशन उसकी पत्नी से बातचीत करता है। वहीं गुलशन और अनिल की शक्ल मिलती थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि गलती से गुलशन की जगह आरोपी ने अनिल की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अनिल पर चाकू से हमला करता हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
खोड़ा में रहता है अनिल का परिवार
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि अनिल अपने परिवार के साथ कला एंक्लेव, खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद में रहता था। इसके परिवार में पिता राम आसरे, मां गोविंद्रा देवी, बड़ा भाई सुनील कुमार और दो बहनें अनीता व एक शादीशुदा बहन सुनीता है। अनिल के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। वहीं करीब छह माह पूर्व अनिल ने ठेकेदार के जरिए नगर निगम की टिपर गाड़ी पर हेल्पर का काम शुरू किया था। रविवार सुबह वह अपनी ड्यूटी पर तैनात था। सुबह करीब 7.30 बजे अनिल चालक गुलशन के साथ ड्यूटी पर तैनात था। इनकी गाड़ी कूड़ा उठाते हुए 20 ब्लॉक पहुंची। चालक गाड़ी में अंदर बैठा था, वहीं अनिल गाड़ी के पास खड़ा था।
विज्ञापन
5 of 6
मृत जमीन पर गिरा अनिल
- फोटो : अमर उजाला
सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
अचानक आरोपी ने अनिल पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के कई वार करने के बाद आरोपी फरार हो गया। अस्पताल ले जाने पर उसकी कुछ ही देर बाद मौत हो गई। 8.30 बजे पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। इस बीच एरिया के सफाई कर्मचारियों ने एलबीएस अस्पताल में प्रदर्शन किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।